जिदान से प्रभावित हैं रोनाल्डो

मेड्रिड, 2 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने अपने नए कोच जिनेदिन जिदान की जमकर तारीफ की है।

रोनाल्डो ने कहा है कि राफेल बेनित्ज की जगह टीम के कोच बनाए गए जिदान पूरी शिद्दत से अपना कम कर रहे हैं और इस काम में उनकी सफलता परिलक्षित भी हो रही है।

रोनाल्डो ने कहा, “यह टीम शानदार खेल रही है। आप देख सकते हैं कि बीते कुछ समय से किस तरह परिणाम हमारे पक्ष में रहे हैं।”

रोनाल्डो ने हालांकि बेनित्ज की भी तारीफ की और कहा कि उनकी टीम ने बेनित्ज की देखरेख में उतनी मेहनत नहीं की, जितनी उसे करनी चाहिए थी।

स्पेनिश लीग तालिाक में रियल अभी एफसी बार्सिलोना की तुलना में चार अंक पीछे है। उसके खाते में एक मैच अधिक है और वह बार्सिलोना से सात अंक की बढ़त लेने की स्थिति में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493