ऑस्कर प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल हुईं प्रियंका

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम 28 फरवरी को आयोजित होने वाले 88वें एकेडमी अवार्ड कार्यक्रम में 13 प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में शामिल किया गया है। कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट ने इसकी जानकारी दी है।

प्रियंका को उनके अमेरिकन टेलीविजन श्रंखला ‘क्वांटिको’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। प्रियंका के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में अन्य वैश्विक स्तर की हस्तियों के नाम शामिल हैं।

इनमें स्टीव कैरेल, क्विंसी जोन्स, ब्युंग-हुन ली, जेरेड लेटो, जुलियाना मोरी, ओलिविया मुन, मार्गट रॉबी, जेसन सेगल, एंडी सर्किस, जेके सिम्मोन्स, केरी वाशिंगटन एंड रीसी विथरस्पून शामिल हैं।

प्रियंका ने सोमवार को ट्वीट कर बताया, ” एकेडमी अवार्ड के लिए तैयार हूं। यह एक अद्वितीय रात होगी।”

प्रियंका की इन उपलब्धियों के लिए अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्वीट किया।

प्रकाश झा ने ट्विटर पर लिखा, “यह बेहद शानदार है। प्रियंका हमें आप पर गर्व है।”

इसके अलावा कुणाल कोहली ने भी प्रियंका को बधाई देते हुए लिखा, “बहुत अच्छा, अगला कदम इस अवार्ड को हासिल करना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493