इस दौरान आईएस के रेडियो स्टेशन को भी नष्ट कर दिया गया।
प्रांतीय सरकार ने मंगलवार को जारी बयान में बताया, “विदेशी सेना ने मंगलवार रात अचिन जिले के मामांद दारा में आईएस के ठिकानों पर चार हवाई हमले किए, जिसमें आईएस के 29 आतंकवादी ढेर हो गए और उनका रेडियो स्टेशन तबाह हो गया।”
बयान के मुताबिक, मृतकों में आईएस के रेडियो स्टेशन के पांच कर्मचारी और संगठन की इंटरनेट सेवा के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। अचिन में हुए हवाई हमलों में आईएस के कई उच्च पदस्थ सदस्य भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath