ढाका में सोमवार को चीनी दूतावास के प्रायोजन के तहत बांग्लादेश चाइना पीपुल्स फ्रेंडशिप एसोसिएशन (बीसीपीएफए) द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में कई दुर्लभ और अनदेखे चित्रों को प्रदर्शित किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, इस प्रदर्शनी में कुल 59 फोटो लगाए गए हैं।
प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एच.टी. इमाम ने कहा कि बांग्लादेश-चीन के रिश्ते समानता, क्षेत्रीय अखंडता, अहस्तक्षेप और संप्रभुता के प्रति पारस्परिक सम्मान पर आधारित हैं। कई अवसरों पर चीन उनके लिए साथ खड़ा रहा है।
बांग्लादेश में चीनी राजदूत मा मिंगकियांग और बीसीपीएफए के महासचिव शहरयार जमान सुमोन और बीसीपीएफए के अध्यक्ष मोहम्मद बशीरुल्ला ने भी प्रदर्शनी के उद्धघाटन समारोह में कई बातें कहीं।
चीन का 74 बार दौरा करने वाले मोहम्मद बशीरुल्ला ने बताया कि बांग्लादेश और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध पिछले दशकों में विकास के साक्षी रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि यह फोटो प्रदर्शनी बांग्लादेश-चीन की साझेदारी को आगे बढ़ाएगी।”
dharmpath.com dharmpath