जिनपिंग ने किया चीन-वियतनाम के बीच बेहतर संबंध का अह्वान

वियतनाम की नेशनल असेंबली के चेयरमैन आंग्यूएन सिन्ह हुंग के साथ बीजिंग में हुई बैठक के दौरान शी ने यह बातें कहीं।

शी ने दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूती लाने के लिए उत्पादन क्षमता में समन्वय लाने और दोनों देशों के बीच मतभेदों के उचित समाधान का सुझाव रखा।

शी ने कहा, “चीन और वियतनाम के बीच मतभेदों के अलावा अनेक मामलों में समानता है।” साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास इतना अनुभव और क्षमता है कि वे अपने मतभेदों को सुलझा सकें।

शी ने हुंग के साथ वियतनाम की नेशनल असेंबली में पिछले महीने हुई मुलाकात को भी याद किया, जहां उन्होंने वियतनाम के सैकड़ों सांसदों को संबोधित किया था।

इस अवसर पर हुंग ने कहा कि वियतनाम के राजनीतिक दलों, वियतनाम की सरकार और वियतनाम के नागरिकों ने चीन के साथ अपने पारंपरिक मित्रता को संजोकर रखा है। उन्होंने कहा कि वियतनाम और चीन के बीच मित्रवत संबंध में दोनों देशों का मूल हित छिपा हुआ है और क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए यह बेहद अहम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493