पत्नी जेसिका से अलग हुए एफ-1 चैम्पियन बटन

लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व फॉर्मूला-1 चैम्पियन जेनसन बटन अपनी पत्नी जेसिका मिकहिबाटा से अलग हो गए हैं। बटन के प्रवक्ता ने बुधवार इसकी पुष्टि की।

दोनों एक साल पहले ही विवाह बंधन में बंधे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि बटन और जेसिका ने आपसी सहमति के आधार पर अलग होने का फैसला किया। दोनों का विवाह बीते साल दिसंबर में हवाई में हुआ था।

बीते साल जापानी मूल की अर्जेटीनी मॉडल जेसिका और बटन ने अपनी शादी की खबर ट्विटर पर साझा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493