जिम्बाब्वे क्रिकेट से अलग हुए मखाया नतिनि

हरारे, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनि जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) से अलग हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व खिलाड़ी जिम्बाब्वे की टीम के गेंदबाजी कोच थे।

हरारे, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनि जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) से अलग हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व खिलाड़ी जिम्बाब्वे की टीम के गेंदबाजी कोच थे।

वह जनवरी-2016 में दो साल के लिए टीम के गेंदबाजी कोच बने थे।

बोर्ड ने एक बयान में कहा है, “जिम्बाब्वे क्रिकेट बड़े दुख के साथ बताना चाहता है कि राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच मखाया नतिनि अपनी टीम के साथ नहीं रहेंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा जेडसी को सौंप दिया है।”

बयान के मुताबिक, “मखाया टीम में अपना विशाल अनुभव और जानकारी लेकर आए थे। बोर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी और उनका कोचिंग स्टाफ सौभाग्यशाली है कि उन्हें नतिनि के साथ काम करने का मौका मिला।”

नतिनि ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को 2011 में अलविदा कह दिया था। जिम्बाब्वे के साथ उन्होंने अपने कोचिंग करियर का पदार्पण किया था। डेव व्हाटमोर को टीम के मुख्य कोच पद से हटाने के बाद नतिनि को टीम का अंतिरम कोच बनाया गया था। अक्टूबर-2016 में हीथ स्ट्रीक के टीम के मुख्य कोच बनने के बाद उन्हें अंतिरम मुख्य पद से मुक्त कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493