निक कार्टर पर नाबालिग लड़की से यौन संबंध का आरोप

लॉस एंजलिस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गायक निक कार्टर को 2003 में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में आरोपी ठहराया गया था।

रडारऑनलाइन डॉट कॉम की शुक्रवार को प्रसारित खबर के मुताबिक, एक पुलिस रिपोर्ट में 37 वर्षीय कार्टर को 12 से 16 साल की लड़की के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ दुराचार का आरोपी ठहराया गया था।

रिपोर्ट में कथित पीड़िता, जिसे ए.जे. के रूप में संदर्भित किया गया है उसने 2003 दिसंबर में पेंसिल्वेनिया स्थित दक्षिणी क्षेत्र पुलिस विभाग से संपर्क किया था। निक उस वक्त 23 साल के थे।

उसने कहा कि निक के परिवार में सभी को लगता था कि वह 18 साल की है।

रिपोर्ट में कहा गया, “ए.जे. ने कहा कि उसने निक कार्टर के साथ तीन मौकों पर यौन संबंध बनाए। पहली बार पानी में, दूसरी बार बस में और तीसरी बार निक की नाव में।”

रिपोर्ट में कहा गया, “उसे सुझाव दिया गया कि वह निक को कभी ना न कहे और उसने कभी ऐसा नहीं दर्शाया कि वह यौन संबंध नहीं चाहती है। ए.जे. ने यह भी कहा कि उसने किसी भी तरह कि कोई सुरक्षा का प्रयोग नहीं किया था और न ही उसने कोई गर्भ निरोधक दवाइयां ली थी।”

2004 में मामले को पीड़िता द्वारा घटना की शिकायत में देरी के मद्देनजर रद्द कर दिया गया था।

वहीं 2017 में गायिका मेलिस्सा स्कूमैन ने निक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जब वह 18 साल की थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493