जिम्बॉब्वे : ‘भूलवश’ मारी गई गोली से इटली के 2 वन्यजीव संरक्षकों की मौत

जिम्बॉब्वे उद्यान एवं वन्यजीव प्रबंधन प्राधिकरण ने पिता-पुत्र की पहचान क्लाउडियो चियारेली व मैक्स चियारेली के रूप में की है। संभावना जताई जा रही है कि देर रविवार को जब दोनों को गोली मारी गई, उस वक्त वे पार्क में शिकार रोधी गश्त पर थे।

उद्यान अधिकारी ने एक बयान में कहा, “रेंजरों ने जिस जगह पर संदिग्ध शिकारियों के निशान देखे, उस जगह का इस्तेमाल अवैध शिकारियों द्वारा किया जाता है। बाद में उन्होंने झाड़ियों में आवाजें सुनी, जिसके बाद रेंजरों ने गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों की मौत हो गई।”

अधिकारी ने कहा कि दोनों लोग वन्यजीव संरक्षण संगठन जांबेजी सोसायटी के लिए काम कर रहे थे। घटना वाले दिन दोनों ने गश्त करने की योजना बनाई थी। रास्ते में गाड़ी खराब होने पर वे गाड़ी की मरम्मत में लगे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493