‘जिम्मी किमेल लाइव’ के मेजबान बनेंगे हैरिस, मैक्कार्थी

लॉस एंजेलिस, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। क्रिस प्रैट, नील पैट्रिक हैरिस और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे कलाकार जिमी किमेल की अनुपस्थिति में टीवी शो ‘जिम्मी किमेल लाइव’ की मेजबानी करेंगे।

वेबसाइट ‘ईडब्लू डॉट कॉम’ के मुताबिक, जिम्मी किमेल परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक सप्ताह की छुट्टियों पर हैं, सोमवार को उनके सात माह के बेटे की सफल हार्ट सर्जरी हुई। सभी कलाकार उन्हीं की कमी पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

एबीसी नेटवर्क ने सोमवार को घोषणा की है कि प्रैट, ट्रेसी एलिस रॉस, हैरिस और मैक्कार्थी शो की मेजबानी करेंगे।

‘जिम्मी किमेल लाइव’ का प्रसारण भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी चैनल पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493