पुतिन सोमवार को मिस्र जाएंगे

काहिरा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मिस्र की यात्रा पर होंगे। वह इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से मुलाकात करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता बसम राडी के हवाले से बताया कि पुतिन दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए सीसी के साथ चर्चा करेंगे।

राडी ने बताया कि दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा केरंगे। इसमें राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था और ऊर्जा है।

इसके अलावा राडी ने बताया कि दोनों नेता क्षेत्रीय मुद्दों से निपटने पर भी चर्चा करेंगे।

पुतिन आखिरी बार फरवरी 2015 में मिस्र का दौरा किया था। उस समय दोनों नेताओं के बीच मिस्र में 2022 तक चार परमाणु स्टेशन के निर्माण के लिए समझौता हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493