जियोनी 26 अप्रैल को लांच करेगी नए स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी 26 अप्रैल को स्मार्टफोन की नई रेंज लांच करेगी।

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी 26 अप्रैल को स्मार्टफोन की नई रेंज लांच करेगी।

उद्योग सूत्रों के मुताबिक, इन स्मार्टफोनों की कीमत 9,000 रुपये से 15,000 रुपये रहने की उम्मीद है और ‘फुल व्यू डिस्प्ले’ इनका प्रमुख फीचर होगा।

इस साल की शुरुआत में मीडिया रिपोर्टो में कहा गया था कि वित्तीय परेशानियों के कारण जियोनी अपना भारतीय कारोबार समेटने जा रही है।

जानकार सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कंपनी भारतीय कारोबार को बंद नहीं कर रही है, बल्कि नए मॉडल में बदल रही है।

जियोनी इंडिया के वैश्विक बिक्री निदेशक डेविड चांग ने बताया कि कंपनी यहां बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने चीनी मीडिया द्वारा चलाई गई वित्तीय परेशानियों की खबरों से भी इनकार किया।

चांग ने कहा, “हम भारतीय बाजार को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सभी जियोनी प्रेमियों को कहना चाहते हैं कि हम भारतीय बाजार में बने रहेंगे।”

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक कंपनी की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2017 में 2.2 फीसद हिस्सेदारी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493