मशहूर डीजे एविसी का निधन

मैड्रिड, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वीडन के मशहूर डीजे और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रॉड्यूसर एविसी का निधन हो गया। वह ओमान के मस्कट में अपने घर में मृत पाए गए।

वह 28 साल के थे।

एफे ने एविसी के एजेंट डियाना बैरन के हवाले से बताया, “हमें बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि टिम बर्गलिंग, जिन्हें हम डीजे एविसी के नाम से जानते हैं, अब वह नहीं रहे।”

बैरन ने कहा, “परिवार पूरी तरह शोक में डूबा हुआ है और हम सभी से इस मुश्किल घड़ी में उनकी निजता का सम्मानत करने का आह्वान करते हैं।”

बर्गलिंग स्वास्थ्य कारणों से जूझ रहे थे। ज्यादा शराब पीने से वजह से कई समस्याएं थीं। उन्हें 2012 में 11 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एविसी को 2011 में अपने हिट ‘लेवल्स’ की रिलीज से दुनियाभर में शोहरत मिली। इसके बाद ‘वेक मी अप’, ‘हे ब्रदर’ ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493