जियो अन्य कंपनियों के लिए विध्वंसक साबित होगा : जेफरीज

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक निवेश बैंकिंग कंपनी जेफरीज ने यहां बुधवार को कहा कि 31 मार्च तक 7.2 करोड़ ग्राहकों के प्राइम मेंबरशिप लेने के साथ ही रिलायंस जियो अन्य कंपनियों के लिए आगे भी विध्वंसकारी साबित होता रहेगा।

पिछले सप्ताह जियो ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुफ्त सेवा पाने वाले 10 करोड़ ग्राहकों में से 7.2 करोड़ ग्राहकों ने जियो प्राइम मेंबरशिप ली है। 99 रुपये में एक साल के लिए प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहकों को मासिक 303 रुपये में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जेफरीज ने कहा, “बाजार को तहस-नहस करने की क्षमता रिलायंस जियो की 50 फीसदी बाजार शेयर को हासिल करने की आकांक्षा से पता चलता है। रिलायंस जियो पांच गुना अधिक डेटा का सृजन कर रही है तथा बाजार पर कब्जे के लिए कम कीमतों की रणनीति का भी इस्तेमाल कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493