‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का डायलॉग प्रोमो जारी

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। पोस्टर को लोगों ने पसंद किया और फिल्म के ट्रेलर का इंतजार करने लगे। ट्रेलर तो फिलहाल रिलीज नहीं हुआ, लेकिन फिल्म का पहला डायलॉग प्रोमो रिलीज हो चुका है।

इस प्रोमो में माधव झा यानी अर्जुन कपूर अपनी हाफ गर्लफ्रेंड रिया सोमानी उर्फ श्रद्धा कपूर के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। माधव अपने प्यार रिया के तारीफों के पुल बांधते हुए इस प्रोमो में दिखाई दे रहे हैं।

इस प्रोमो में एक चीज जो सबसे खास है वो है अर्जुन कपूर द्वारा अपनाई गई बिहारी भाषा। बेहद ही उम्दा तरीके से अर्जुन इस डायलॉग प्रोमो में बिहारी भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। उनकी मेहनत साफ-साफ नजर आ रही है।

इस प्रोमो के आखिर में अर्जुन कपूर ने एक सवाल पूछा है, “आखिर ये हाफ गर्लफ्रेंड होता क्या है।” तो इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम सभी को 11 मई, 2017 तक इंतजार करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493