जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में सम्मानित होंगी शर्मिला

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव के 19वें संस्करण में ‘एक्सेलेंस इन सिनेमा इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

शर्मिला ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। यह सहकर्मियों का एक समूह है, जिसने मुझे यह पुरस्कार दिया। इसलिए यह बहुत अच्छा है।”

फिल्म अभिनेत्री और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व प्रमुख को 12 अक्टूबर को मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) द्वारा आयोजित महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

शर्मिला (72) ने 13 वर्ष की आयु में अभिनय की शुरुआत की थी, जब उन्होंने सत्यजीत रे के ‘अपुर संसार’ (वर्ल्ड ऑफ अपू) की शूटिंग शुरू की थी। यह फिल्म एक मई, 1959 को रिलीज हुई थी।

मुंबई फिल्म महोत्सव यहां सात स्थानों पर 18 अक्टूबर तक चलेगा।

इसमें 49 देशों से 220 से अधिक फिल्में और 51 भाषाओं में फिल्में दिखाई जाएंगी। इसका आगाज अनुराग कश्यप की ‘मुक्काबाज’ से होगा।

महोत्सव के बारे में शर्मिला ने कहा कि यह वर्षो से लगातार बेहतर होता जा रहा है।

उन्होंने कहा, “यह अनुपम चोपड़ा और किरण राव जैसे अद्भुत लोगों द्वारा चलाया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493