‘दंगल’ से ज्यादा बड़ी है ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ : आमिर

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह हर मायने में अपनी इस फिल्म को बढ़ावा दे रहे हैं।

भारत में प्रचार करने के बाद अब आमिर ने विदेश का रुख कर लिया है और इन्हीं सब चीजों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ एक बड़ी फिल्म है।

आमिर ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को ‘दंगल’ से भी बड़ी फिल्म घोषित कर दिया है।

साल 2016 में आई दंगल उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। दंगल ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। लेकिन आमिर का मानना है कि ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ उससे भी बड़ी फिल्म है।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ संगीत पर आधारित फिल्म है, जिसमें प्रमुख भूमिका निभाने वाली इंसिया उर्फ जायरा वसीम एक महत्वाकांक्षी गायिका के किरदार में हैं।

फिल्म दीवाली के दिन 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493