ब्रसेल्स, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने सदस्य देशों को भोजन के रूप में ईयू-अधिकृत आनुवांशिक रूप से संशोधित जीवों (जीएमओ) के इस्तेमाल पर अपना रुख रखने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, यूरोपीय आयोग (ईसी) ने बुधवार को भोजन के रूप में जीएमओ के उपयोग पर निर्णय लेने की प्रक्रिया की समीक्षा पेश की।
इस समीक्षा में राष्ट्रीय सरकारों को ईयू अधिकृत जीएमओ के इस्तेमाल के लिए अपना पक्ष रखने की जरूरत की पुष्टि की।
बयान के मुताबिक, इस समीक्षा के परिणामस्वरूप, ईसी ने सदस्य देशों को भोजन के रूप में जीएमओ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की अधिक स्वतंत्रता पर विचार-विमर्श करने के लिए कानून में संशोधन करने का प्रस्ताव रखा।
स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा के यूरोपीय आयुक्त वायटेनिस एंड्रयूकाइटिस ने कहा, “एक बार स्वीकार किए जाने के बाद आज का प्रस्ताव पूरी तरह से सिद्धांतों के अनुरूप होगा। इससे सदस्य देशों को अपने क्षेत्रों में भोजन के रूप में ईयू-अधिकृत जीएमओ के इस्तेमाल पर अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।”
यह विधायी प्रस्ताव को साधारण विदायी कार्यप्रणाली के तहत उपयोग में लाने के लिए यूरोपीय संसद और यूरोपीय परिषद में भेजा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath