बंगाल के घायल क्रिकेट खिलाड़ी की हालत में सुधार

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। एक स्थानीय लीग मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से टकराने के बाद गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किए गए बंगाल के 20 साल के क्रिकेट खिलाड़ी राहुल घोष की हालत में सुधार हो रहा है।

राहुल का इलाज कर रहे डॉक्टर बुद्धदेव साहा ने आईएएनएस से कहा, “राहुल की हालत स्थिर है। वह सुधार कर रहे हैं। खून के थक्के भी कम हो गए हैं।”

डॉक्टर साहा के मुताबिक अभी राहुल को तरल भोज्य पदार्थ पर रखा गया गै जबकि कुछ समय बाद उन्हें ठोक भोजन दिया जाएगा।

साहा ने कहा, “अभी वह तरल भोजन ले रहे हैं। हम आज ही उन्हे कुछ खाने को दे सकते हैं।”

उल्लेखनीय है कि बंगाल के पूर्व अंडर-19 कप्तान अंकित केसरी की सोमवार को मौत के एक दिन बाद ही मंगलवार को राहुल को सिर में चोट लगने के बाद मध्य कोलकाता स्थित नाइटेंगल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राहुल को अपनी टीम कोलकाता पुलिस और विजय स्पोर्ट्स के बीच खेले जा रहे सेकेंड डिवीजन लीग मैच में क्षेत्ररक्षण करने के दौरान गेंद से चोट लगी। डॉक्टरों के अनुसार राहुल के सिर के बाएं हिस्से में चोट लगी है।

गौरतलब है कि कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय स्टेडियम में ईस्ट बंगाल और भवानीपुर के बीच खेले जा रहे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के नॉकआउट मैच के दौरान शुक्रवार को चोट लगने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय अंकित की सोमवार सुबह मौत हो गई थी।

अंकित क्षेत्ररक्षण के दौरान एक कैच लेने के प्रयास में अपने साथी खिलाड़ी सौरभ मंडल से टकरा गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493