ओसाका, 2 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को यहां कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद के अगले सत्र में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक राज्यसभा में पारित हो जाएगा और अन्य विधाई प्रक्रियाएं इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी।
उन्होंने यहां इंडिया इनवेस्टमेंट प्रोमोशन सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अगले महीने शुरू होने वाले संसद के अगले के अगले सत्र में इस संविधान संशोधन विधेयक को उच्च सदन में पेश करना चाहता हूं और मुझे उम्मीद है कि यह पारित हो जाएगा।” उन्होंने साथ ही कहा कि राज्यसभा के सदस्य इसे पारित करने के लिए पूरे उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “यदि जीएसटी मानसून सत्र में पारित हो जाएगा, तो इस साल के अंत तक मसौदा कानून तैया हो जाएगा और जीएसटी परिषद को इसे स्वीकार करना होगा।”
उन्होंने कहा, “जीएसटी विधेयक के तहत कर की दर जीएसटी परिषद तय करेगा, जिसमें राज्यों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होंगे।”
जेटली जापान की छह दिवसीय यात्रा पर हैं।
dharmpath.com dharmpath