मां बनी दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग की मदद के लिए आगे आया समाज

होशंगाबाद (म.प्र.), 2 जून (आईएएनएस)। आमतौर पर दुष्कर्म की शिकार महिलाओं और बालिकाओं को ही समाज का एक वर्ग दोषी ठहराने से पीछे नहीं रहता है, मगर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के लोगों ने मां बनी दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग की मदद के लिए आगे करके मिसाल पेश की है।

बनखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर परिवार की 15 वर्षीय नाबालिग को गांव के ही एक युवक दीपक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी गर्भवती हो गई। बीते चार दिन पहले उसने बेटे को जन्म दिया। दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग के मां बनने और परिवार की माली हालत की खबर जैसे ही लोगों को हुई, तो हर तरफ से उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ने लगे।

होशंगाबाद के पुलिस अधीक्षक ए. पी. सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि मां बनी बच्ची की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे है। पुलिस विभाग की ओर से भी उसे 11 हजार का चेक दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जनवरी में पीड़ित बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इस पर आरोपी दीपक को फरवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि मां बनी बालिका को इस बात का पता ही नहीं है कि मां बनने का आशय क्या है। उसकी खुद की उम्र अभी खेलने-कूदने की है।

सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि गुप्ता ने बताया कि उन्हें जैसे ही यह पता चला कि दुष्कर्म पीड़ित एक नाबालिग मां बन गई है, तभी उन्होंने ठान लिया कि वह इसके लिए हर संभव मदद करने आगे आएंगी। इस काम में उन्हें अपने पति का भी साथ मिला। समाज के विभिन्न वगरें से जुड़े लोग भी इस बालिका और मासूम की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493