जीएसटी : इंफोसिस के सीईओ जेटली से मिले

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर एक जुलाई से लागू होने वाली जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) को लेकर कंपनी की तैयारियों से अवगत कराया।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का एजेंडा वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) और उससे संबंधित मुद्दे थे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान सिक्का ने जेटली को इंफोसिस की तैयारियों के बारे में बताया, क्योंकि कंपनी जीएसटीएन की सहयोगी है, जो परियोजना के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के हिस्से को देख रही है।

पिछले शुक्रवार को जीएसटीएन ने सभी जीएसटी सुविधा प्रदाताओं (जीएसपी) से मिलकर उन्हें जीएसटी प्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया था, ताकि वे अपने ग्राहकों और करदाताओं की तरफ से सारे रिटर्न दाखिल कर सकें।

जीएसटीएन ने 34 जीएसपी का चयन किया है, जो जीएसटी से जुड़े रिटर्न दाखिल करने की सुविधा मुहैया कराएंगे। जीएसपी का गठन बड़े व्यापार को जीएसटी शासन के तहत जटिल आंतरिक प्रक्रियाओं में मदद के लिए किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493