चंडीगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पानीपत में सोमवार की शाम एक गुरुद्वारे के अंदर बन रही इमारत की छत गिरने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मलबे से पांच लोगों को बचाया गया है।
पुलिस ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव और खोज अभियान जारी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुरुद्वारा के अंदर निर्माण कार्य चल रहा था।
पुलिस उप अधीक्षक आत्मा राम ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “मलबे के नीचे फंसे पांच लोगों को बचाया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
dharmpath.com dharmpath