जीएसटी प्रभाव : टाटा मोटर्स ने वाणिज्यिक वाहनों के दाम घटाए

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू होने के कारण उसने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में कटौती की है।

कंपनी के मुताबिक उसने वाणिज्यिक वाहन (माल ढुलाई वाले वाहन) की कीमतों में 0.3 फीसदी से लेकर 4.21 फीसदी तक की कटौती की है तथा वाणिज्यिक वाहन (यात्री परिवहन) की कीमतों में 0.6 फीसदी से लेकर 8.2 फीसदी की कटौती की है।

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन व्यापार इकाई के प्रमुख गिरीश वाघ ने कहा, “जीएसटी के लागू होने के बाद हमने इसका सारा लाभ ग्राहकों को देने का फैसला किया है। इसलिए एक्स शो रूम कीमतों में कमी की गई है। हमें उम्मीद है कि इससे मांग में बढ़ोतरी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493