कमलोचन कश्यप ने गुरुवार को बताया, “तीनों नक्सलियों की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। थाना बचेली क्षेत्र के बचेली चौक से तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। तीनों नक्सलियों में से क्रमश: बीजापुर निवासी बुधराम मंडावी (45) जनताना सरकार का अध्यक्ष है, हुंगा अतरा (20) संघम सदस्य के रूप में कार्य करता है और दंतेवाड़ा निवासी लक्ष्मण अतरा (26) है।”
उन्होंने बताया, “तीनों नक्सली सात फरवरी को करीब 40 की संख्या में हथियार बंद नक्सलियों (संघम सदस्य) के साथ एनएमडीसी बचेली कांप्लेक्स खनन क्षेत्र क्रमांक-5 में फायरिंग कर 90 किलो बारूद, कॉर्डेक्स वायर 1550 मीटर, डेटोनेटर 149 नग, दो वॉकी-टॉकी लूट लिए थे और पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।”
कश्यप ने कहा, “तीनों के खिलाफ थाना बचेली में आपराधिक मामला दर्ज था। गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा विगत पांच वर्षो से लगातार नक्सली संगठन के लिए राशन पहुंचाने, पेड़ व सड़क काटकर मार्ग अवरुद्ध करने का कार्य किया जाता था।”
dharmpath.com dharmpath