जीएसटी विधेयक का विचार संप्रग का था : वीरभद्र

शिमला, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक की कल्पना इससे पहले की कांग्रेस के नेतृत्ववाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार की है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ” कांग्रेस इस विधेयक के पक्ष में थी (इसे बुधवार को सर्वसम्मत्ति से पारित किया)। ”

उन्होंने कहा, “वास्तव में संप्रग सरकार ही यह विधेयक लाई थी।”

हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि जीएसटी से राज्य को निश्चित रूप से लाभ होगा।

उन्होंने कहा, “चूंकि हमलोग उपभोक्ता राज्य हैं, हम लोगों को इस विधेयक से लाभ होगा।”

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और हिमाचल प्रदेश के निवासी अनुराग ठाकुर ने कहा कि जीएसटी का भारत की अर्थव्यवस्था के उभरते माहौल पर सकारात्मक प्रभाव दिखाएगा।

उन्होंने एक बयान में कहा, “जीएसटी से कर चोरी को कम करने में मदद मिलेगी और जल प्रपात की तरह गिरते करों का प्रभाव कम होगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493