नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। खेल के जुनूनी प्रशंसक अगले महीने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक-2016 के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन कुछ प्रशंसक जीका वायरस का डर से हो सकता है कि रियो न पहुंचें और घर पर ही रहकर इन खेलों का लुत्फ उठाने को तरजीह दें। बुधवार को जारी एक शोध में इसकी संभावना व्यक्त की गई है।
एडोबे डिजिटल इनसाइट्स (एडीआई) में प्रबंध विश्लेषक बेकी टास्कर ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “हम रियो ओलम्पिक को ‘स्टे एट होम’ ओलम्पिक नाम देंगे।”
उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि जीका के कारण ऐसा हो सकता है। हमने समाज में ओलम्पिक और जीका वायरस के बारे में उल्लेख करने पर ध्यान दिया और पाया की अमेरिका इस विषय पर दूसरे देशों से ज्याद चर्चा कर रहा है। हमारा मानना है कि यह लोगों को ब्रजील जाने से रोक सकता है।”
विश्लेषण के हिस्से के तौर पर एडीआई ने 2016 के पहले छह महीनों में वैश्विक स्तर पर रियो के लिए की जाने वाली हवाईयात्राओं पर भी गौर किया।
शोध में पाया गया कि रियो के लिए हवाईयात्राओं में ही कमी नहीं आई है, बल्कि इससे पहले ब्राजील की मेजबानी में 2014 में हुए फीफा विश्व कप के दौरान भी हवाईयात्राओं में गिरावट देखने को मिली थी। गौरतलब है कि रियो ओलिम्पक के लिए दोगुने टिकट बांटे जा रहे हैं।
टास्कर ने कहा, “हमारा अनुमान है कि इस बार रियो ओलम्पिक मोबाइल पर ज्यादा देखे जाएंगे।”
टास्कर ने कहा, “यह देखना दिलचस्प होगा कि घर पर रहते हुए ओलम्पिक का आनंद उठाने वाले दर्शकों के लिए बाजार क्या रणनीति अपनाता है।”
dharmpath.com dharmpath