मुंबई सिटी ने 2 विदेशी खिलाड़ियों से करार किया

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने अर्जेटीना के स्ट्राइकर गास्टोन सांगोय और उरुग्वे के डिफेंडर वाल्टर इबानेज के साथ लीग के तीसरे संस्करण के लिए करार किया है।

इस बात की घोषणा फ्रेंचाइजी ने बुधवार को की।

मुंबई सिटी के मुख्य कोच एलेक्जेंडर गुइमारेस ने दोनों खिलाड़ियों के साथ करार करने पर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा, “गास्टोन एक जाने माने स्ट्राइकर और गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह हमारे लिए काफी कीमती हैं। वह हमेशा अपने विपक्षी पर दबाव बनाए रखते हैं। वाल्टर विजेता खिलाड़ी हैं और पिछले दो सत्र में उन्होंने 60 मैच खेले हैं।”

31 वर्षीय गास्टोन ने 2009-10 में साइप्रस कप पर कब्जा जमाया था। वह हाल ही में पोलैंड की आई-लीग के 2015-16 सत्र में भी दिखे थे। वह स्पोर्टिग गिजोन, अपोलोन और बोका जूनियर्स जैसे क्लबों के लिए भी खेल चुके हैं।

इबानेज ने अपने करियर में अधिकतर फुटबाल दक्षिण अमेरिका में खेली है। वह पेरू कोप इंका में 2014 में खेल चुके हैं। इसके अलावा 2014-15 के सत्र में वह चिली की लीग में भी खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493