जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र

एफएओ के प्रमुख जो ग्रेजियानो डी सिल्वा ने एक बयान में कहा, “एफएओ अपने संसाधनों और विशेषज्ञता के साथ जीका वायरस का समाधान ढूढ़ने में प्रभावित देशों की मदद कर रहा है। जीका वायरस मनुष्यों में मुख्य रूप से एडीज मच्छरों से फैलता है। इसलिए इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए इस मच्छर के प्रजनन को रोकना होगा।”

उनका कहना है कि इन मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए जिन रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है, उससे मनुष्यों को भी खतरा हो सकता है। यहां तक कि वे खाद्य पदार्थो को भी प्रदूषित कर सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल बेहद सावधानी से करने की जरूरत है। हम प्रभावित देशों को मदद करने की मजबूत स्थिति में हैं।

एफएओ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर कीटनाशकों के प्रबंधन के बारे में कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। डी सिल्वा ने बताया कि इस बीमारी को रोकने का दीर्घकालिक समाधान यह होगा कि हम मच्छरों के बंध्याकरण की तकनीक विकसित करें। एफएओ-आईएईए साथ मिलकर खाद्य और कृषि क्षेत्र के लिए परमाणु तकनीक विकसित करने में जुटा है। ऐसी कई तकनीकों का कृषि क्षेत्र में कीटों को मारने के लिए दुनिया के कई देशों में पिछले 50 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493