जीजा-साले चुराते थे ट्रेन में सामान, साला गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर के रहने वाले पिंटू और रिंकू दोनों भाई हैं। रोजी-रोटी के लिए नागपुर में चले गए थे। वहां सूचना मिली कि मां बीमार है तो दोनों भाई झांसी आ गए। यहां रेलवे स्टेशन पर उतर कर अगली ट्रेन का इंतजार करने लगे। उनका सामान प्लेटफार्म पर रखा था। इसी दौरान दो युवक वहां आए और उनसे बातचीत करते हुए दोस्ती कर ली।

एक युवक ने ट्रेन की जानकारी करने का बहाना किया और पिंटू एक युवक के साथ पूछताछ खिड़की पर चला गया। इसी दौरान दूसरा युवक उनका सामान लेकर भागने लगा। यह देख वहां पहले से खड़ा रिंकू चीख पड़ा और यात्रियों ने उस युवक को सामान समेत पकड़ लिया। शोर सुनकर जीआरपी आ गई।

पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। पूछताछ में पकड़े युवक ने अपना नाम कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कसरयापुर निवासी कप्तान सिंह बताया। उसने बताया कि वह अपने जीजा के साथ मिलकर यात्रियों का सामान चोरी किया करता था।

दोनों में से एक सामने वाले यात्री को अपने साथ ले जाता था और दूसरा उनका सामान चोरी कर भाग लेता था। जीजा-साले मिलकर यह धंधा कई वर्षो से कर रहे थे। रविवार को उनका दुर्भाग्य था कि पिंटू पूछताछ करने जीजा के साथ चला गया। कप्तान सिंह ने सोचा कि सामान उठाकर भाग जाएगा। उसे अंदेशा नहीं था कि पिंटू का भाई रिंकू वहां मौजूद है। जरा सी लापरवाही में वह पकड़ा गया। पुलिस सामान चोर उसके जीजा की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493