लंदन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक जायन मलिक का कहना है कि वह प्रेमिका जीजी हदीद के साथ घर बसाने को लेकर दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं।
जायन शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं, जब वह जीजी को शादी के लिए प्रपोज कर सकें।
जायन ने यूएसमैगजीन डॉट कॉम को बताया, “मुझे नहीं लगता कि इस तरह की चीजें दबाव से नहीं होती। जब सही समय आएगा, शादी भी हो जाएगी। कौन जानता है कि कब होगी।”
जायन ने कहा कि वह फिलहाल अपने नए गाने को लेकर कुछ बड़े लोगों के साथ काम में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा, “हम कुछ बड़े लोगों के साथ काम कर रहे हैं। मैं अब अच्छा लिख रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं अब बेहतर गाने लिख रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath