बचपन से शाहरुख का प्रशंसक हूं : मोहित मदान

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘अक्सर 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता मोहित मदान ने बताया कि वह बचपन से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं।

मोहित ने कहा, “शाहरुख मेरे आदर्श हैं। मैंने उनकी फिल्में देखने के बाद अभिनय के बारे में सोचा। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया है। मैं उनके साक्षात्कारों का आनंद लेते हूं। मुझे आशा है कि मैं किसी दिन उनके साथ बड़े पर्दे पर काम करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं बचपन से शाहरुख की फिल्में देखता आ रहा हूं। मैं न्यूजीलैंड में बड़ा हुआ हूं, वहां उन दिनों केवल एक सिनेमा होता था, जिस पर हिंदी फिल्में चलती थीं। उस समय केवल उन्हीं की फिल्में लोकप्रिय थीं।”

वर्तमान में ‘इश्क तेरा’ की शूटिंग में व्यस्त मोहित ने बताया कि स्कूल के दिनों में वह अपने दोस्तों से स्कूल बंक करके शाहरुख की फिल्म देखने जाने के बारे में पूछा करते थे।

उन्होंने कहना है कि शाहरुख बचपन से उनके पसंदीदा अभिनेता रहे हैं।

अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित ‘अक्सर 2’ 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

इसमें जरीन खान, गौतम रोड़े और अभिनव शुक्ला जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएगें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493