दार्जिलिंग, 10 जून (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने उत्तरी पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके में सोमवार से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान शनिवार को किया। यह बंद एक अलग गोरखालैंड राज्य की मांग के समर्थन में है।
जीजेएम के महासचिव रोशन गिरि ने पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, “केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय, बैंक, गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन के कार्यालय बंद के हिस्से के रूप में बंद रहेंगे। लेकिन स्कूल और कॉलेज बंद के दायरे से बाहर रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath