न्यूयार्क, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के नए आंकड़े जारी होने के बाद शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.96 फीसदी तेजी के साथ 17,417.27 पर बंद हुआ।
एसएंडपी-500 0.88 फीसदी तेजी के साथ 2,038.97 पर बंद हुआ। नैसडाक कंपोजिट इंडेक्स 0.65 फीसदी तेजी के साथ 5,001.11 पर बंद हुआ।
अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि तीसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी का तीसरा अनुमान सालाना आधार पर दो फीसदी बढ़ा। दूसरे अनुमान में 2.1 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन बाजार का अनुमान काफी कम 1.5 फीसदी था।
dharmpath.com dharmpath