नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। वित्तवर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) दर 7.7 फीसदी रही। ये आधिकारिक आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए।
बयान में कहा गया कि वित्तवर्ष 2017-18 के लिए राष्ट्रीय आय का अनंतिम अनुमान 6.7 फीसदी लगाया गया है। इसी वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 7 फीसदी थी।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “वित्तवर्ष 2011-12 की कीमतों को आधार वर्ष मानते हुए, वित्तवर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में जीडीपी की विकास दर 7.7 फीसदी दर्ज की गई, जबकि पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही में क्रमश: 5.6 फीसदी, 6.3 फीसदी और 7 फीसदी रही थी। इसमें कृषि (4.5 फीसदी), विनिर्माण (9.1 फीसदी) और निर्माण (11.5 फीसदी) क्षेत्र में हुई तेज वृद्धि का प्रमुख योगदान रहा।”
dharmpath.com dharmpath