पेरू के कप्तान गुएरेरो को मिली विश्व कप में खेलने की अनुमति

लुसाने, 31 मई (आईएएनएस)। पेरू को गुरुवार को खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) द्वारा सुनाए एक फैसले से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि उसके कप्तान पाउलो गुएरेरो पर लगे प्रतिबंध को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले का साफ मतलब यह है कि पेरू अब अपने कप्तान और स्टार खिलाड़ी गुएरेरो के साथ रूस में होने वाले विश्व कप में उतरेगा।

सीएएस ने गुरुवार को डोपिंग मामले पर गुएरेरो पर लगे 14 माह के प्रतिबंध को अस्थायी रूप से हटाने का फैसला सुनाया है।

ऐसे में 36 साल बाद फीफा विश्व कप में कदम रखने वाली पेरू की टीम अब आत्मविश्वास के साथ रूस में कदम रखेगी, जहां उसे फीफा विश्व कप के ग्रुप-सी में आस्ट्रेलिया, डेनमार्क और फ्रांस के साथ शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और फ्रांस की टीमों ने फीफा को एक पत्र लिखकर गुएरेरो पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अपील की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493