जीतू को मिला रजत, हिना को पांचवां स्थान

बाकु (आजेरबाजान), 25 जून (आईएएनएस)। भारत के निशानेबाज जीतू राय को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने तीन बार के ओलम्पिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया के जोंगोह जिन को हराकर इस पदक पर कब्जा जमाया।

राय ने फाइनल में 199.5 का स्कोर कर रजत पदक हासिल किया। ब्राजील के फेलीपे अलमेडा वु ने कुल स्कोर 200 के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जोंगोह 178.8 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम कर पाए।

यह राय का विश्व कप में छठा और इस साल दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने बैंकॉक में इस साल का पहला पदक हासिल किया था। इससे पहले जीतू 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जाने से चूक गए थे।

वहीं, महिलाओं में 25 मीटर स्पर्धा में हिना सिद्धू ने 582 का स्कोर कर पांचवां स्थान हासिल किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493