लंदन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी के गोलकीपर जोए हार्ट ने टीम के जीत की पटरी पर लौट आने पर राहत की सांस ली है।
सिटी ने शनिवार की रात हुए प्रीमियर लीग के मुकाबले में वाटफोर्ड को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले छह मैचों से सिटी को जीत नहीं मिली थी।
वाटफोर्ड के खिलाफ मुकाबले में भी शुरुआती बढ़त वाटफोड ने हासिल की। वाटफोर्ड के एलेक्सांदर कोलारोव ने 55वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा।
लेकिन सिटी ने फिर अच्छी वापसी की और याया तोरे ने 82वें और सर्जियो अग्वेरो ने 84वें मिनट में लगातार दो गोल किए और अपनी टीम को जीत की राह दिलाई।
इस जीत के साथ सिटी अंकतालिका में मौजूद आर्सेनल से तीन अंक पीछे तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर हार्ट के हवाले से कहा गया है, “हमें अब इसी लय को आगे भी बरकरार रखना होगा। हमारे लिए यह जीत काफी अहम है, क्योंकि इससे पहले हम छह मैचों से जीत के लिए तरस रहे थे। निश्चित तौर पर यह खिताब जीतने वाला फॉर्म नहीं है, लेकिन अंतत: हम जीत की पटरी पर लौटने में सफल हुए हैं।”
dharmpath.com dharmpath