नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बजट पूर्व विभिन्न हितधारकों से वार्ता की योजना के तहत केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली सोमवार को कृषि समूहों और श्रमिक संघों से बात करेंगे।
मंत्री अर्थशास्त्रियों और उद्योग संघों से छह जनवरी को और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग से गुरुवार को बात-चीत करेंगे।
वित्तीय क्षेत्र के नियामकों से वह 11 जनवरी को, सामाजिक क्षेत्र, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 12 जनवरी को मुलाकात करेंगे।
सरकार ने बजट के लिए आम लोगों से भी राय मांगी है। इसे माई गव डॉट निक डॉट इन वेब पोर्टल पर पोस्ट किया जा सकता है।
योजना और गैर-योजना मद पर खर्च निर्धारित करने के लिए व्यय विभाग ने दूसरे मंत्रालयों के अधिकारियों से चर्चा शुरू कर दी है।
जेटली फरवरी में वर्ष 2016-17 के लिए आम बजट पेश करेंगे।
dharmpath.com dharmpath