पुलिस के अनुसार, तेतारपुर निवासी संजय (25) अपना रिक्शा चलाते हुए घर की ओर आ रहा था। इसी बीच बक्सर की ओर से आ रही बिना नंबर की तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिक्शा चालक संजय की दो मासूम बच्चियां हैं। घर में कोई और कमाने वाला नहीं है। संजय का अंतिम संस्कार गांव के लोगों के सहयोग से किया गया।
dharmpath.com dharmpath