परामर्श कंपनी रिसर्च फॉर ट्रेडर्स निदेशक डैरियो एप्सटीन ने कहा कि अधिकतर कारोबार हालांकि डॉलर में होता है, लेकिन प्रमुख वैश्विक मुद्राओं में युआन की साख बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा, “वैश्विक व्यापारिक मुद्राओं में युआन की भूमिका बढ़ रही है।” युआन का उपयोग करने वाली कंपनियों और युआन स्वीकार करने वाले बैंकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
हांगकांग के बैंक एचएसबीसी के मुताबिक, 2020 तक चीन का करीब 50 फीसदी विदेश व्यापार युआन में होने लगेगा।
इंटरनेशनल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) ने सितंबर में ब्यूनस आयर्स में युआन निस्तारण सेवा शुरू करने की घोषणा की, जो लातिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र में युआन के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है।
चीन में अर्जेटीना के नामित राजदूत डिएगो गुएलर ने दिसंबर के शुरू में कहा था, “अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा युआन को पूंजी भंडार मुद्राओं में शामिल किए जाने के बाद से किसी भी देश के केंद्रीय बैंक के लिए युआन आकर्षक हो गया है।”
उन्होंने कहा कि वह चीन और अर्जेटीना के बीच मुद्रा विनिमय बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
एशिया एंड अर्जेटीना कंसल्टेंसी के निदेशक गुस्ताव गिराडो ने कहा, “इससे चीन और अर्जेटीना की साझेदारी बढ़ेगी। दोनों के बीच और मजबूत वाणिज्यिक और व्यापारिक संबंध बनेंगे और कई अन्य अवसर पैदा होंगे।”
dharmpath.com dharmpath