जीत के भूखे हैं नाइट राइर्ड्स : शाहरुख

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग

(आईपीएल) की अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की आठवें

संस्करण में विजयी आगाज से खुश बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान

ने कहा है कि नाइट राइडर्स टीम जीत की भूखी है और आठवें

संस्करण में भी शीर्ष पर बने रहना चाहती है।

नाइट राइडर्स ने बुधवार को ईडन गाडर्ंस में हुए आईपीएल-8

के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से मात

देकर आईपीएल के नए सत्र का विजयी आगाज किया।

यह मैच देखने ईडन पहुंचे शाहरुख ने नाइट राइडर्स की जीत

के बाद कहा, “मुझे अपनी टीम से प्यार है और हमारी नजरों

में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को हमने टीम में

बरकरार रखा है। और मुझे लगता है कि वे जीत के भूखे हैं

और उनमें से हर एक ने शानदार प्रदर्शन किया और उनका

यह शानदार प्रदर्शन बुधवार की रात ही नहीं पिछले

तीन-चार वर्षों से लगातार जारी है।”

शाहरुख अपने तीनों बेटों को लेकर ईडन पहुंचे थे और

उन्होंने अच्छे क्रिकेट को उत्साहित करने वाले दर्शकों की भी

सराहना की।

शाहरुख ने कहा, “देश की राष्ट्रीय टीम की ही तरह हमारी

टीम के भी पुरे देश में प्रशंसक हैं। यह देखना अच्छा लगता

है कि बेंगलुरू, चेन्नई.. जहां कहीं भी हम गए चाहे वह

राजस्थान हो या मुंबई क्रिकेट प्रेमियों से हमें प्यार

मिला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493