स्विस फेड कप टीम में शामिल हुईं हिंगिस

जेनेवा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। स्विटजरलैंड की दिग्गज टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस रियो ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के मकसद से फेड कप टीम में शामिल हो गई हैं।

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हिंगिस ने 17 साल बाद फेड कप टीम में वापसी की है और अब वह अपनी टीम को रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने में मदद करेंगी।

34 साल की हिंगिस अब युगल विशेषज्ञ हैं और उनका चयन 18-19 अप्रैल को पोलैंड के साथ होने वाले फेड कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ के लिए टीम में किया गया है।

हिंगिस अंतिम बार स्विस फेड कप टीम के लिए 1998 में खेली थीं। उस समय स्विस टीम फाइनल में स्पेन से हार गई थी।

इस सत्र में हिंगिस ने अब तक लिएंडर पेस के साथ आस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता है। इसके अलावा उन्होंने भारत की सानिया मिर्जा के साथ इंडियन वेल्स का महिला युगल खिताब भी अपने नाम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493