मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘जीरो’ के टीजर को दिग्गज फिल्मकार शेखर कपूर द्वारा सराहा जाना उनके लिए सबसे बड़ी तारीफ है।
शेखर ने ट्विटर पर फिल्म के टीजर की तारीफ की थी और कहा था कि वह ‘जीरो’ का इंतजार कर रहे हैं।
निर्देशक ने ट्वीट किया था, “जब भी मैं ‘जीरो’ का ट्रेलर देखता हूं, खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाता। इसमें वैसी ही खुशी और मजे की भवना मालूम पड़ती है, जैसी भावना के साथ हमने ‘मिस्टर इंडिया’ बनाई थी। और वास्तव में बेहद शानदार विजुअल इफेक्ट्स भी..शाहरुख।”
इस पर शाहरुख ने शुक्रवार को जवाब दिया, “आपका शुक्रिया मेरे दोस्त। फिल्म के लिए आपकी सराहना और आपकी मुस्कुराहट मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ है। आपको कहानी जल्द दिखाऊंगा। प्यार।”
फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। यह 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath