पाकिस्तान में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मना ईद

इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में शनिवार को धार्मिक हर्षोल्लास के साथ ईद मनाया गया।

मीडिया रपट के अनुसार, देश के सभी शहरों और कस्बों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।

राष्ट्रपति ममनून हुसैन और कार्यवाहक प्रधानमंत्री नसीरुल मुल्क ने देश के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी और लोगों से देश के लिए शांति, विकास, समृद्धि की दुआ मांगने और समाज में अन्याय को समाप्त करने के लिए इस्लाम की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आग्रह किया।

रावलपिंडी और इस्लामाबाद में ईद की नमाज लगभग 1,000 जगहों पर अदा की गई।

देश में शांतिपूर्ण माहौल के लिए लगभग हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493