जीवनशैली व अहार में परिवर्तन से दिल की बीमारियों का खतरा कम

लंदन, 4 मार्च (आईएएनएस)। जीवनशैली में बदलाव से हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है, क्योंकि एक नए शोध के मुताबिक, आहार में वसा की मात्रा कम करना और फलों, सब्जियों तथा अनाज की मात्रा बढ़ाना दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

अध्ययन के मुताबिक, जीवनशैली में परिवर्तन से कॉलेस्ट्रॉल में कमी आई और यह कमी बुजुर्गो और ऐसे लोग, जिन्हें हृदय रोग का खतरा अधिक होता है, उनमें अधिक देखी गई।

इसका प्रभाव कम उम्र के लोगों की जगह बुजुर्गो में अधिक देखा गया। हालांकि पुरुषों व महिलाओं में इस प्रभाव में कोई अंतर नहीं पाया गया।

यही नहीं, ऐसे व्यक्ति जिन्हें दिल की बीमारियों का खतरा अधिक था, उच्च रक्तचाप व मधुमेह का इलाज चल रहा था और एक बार दिल का दौरा पड़ चुका था, उनमें सर्वाधिक फायदा पाया गया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि परिणाम दर्शाते हैं कि लोगों के बीमार पड़ने या दिल के दौरे से होनेवाली मौत से बचाव कॉलेस्ट्रॉल में कमी लाकर की जा सकती है।

स्वीडन के उमिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर मात्स एलियासन ने कहा, “कॉलेस्ट्रॉल में कमी का सबसे महत्पूर्ण कारण जीवनशैली में परिवर्तन है, खासकर फल, सब्जियों व अनाजों का अधिक से अधिक सेवन।”

यह अध्ययन पत्रिका ‘यूरोपीयन हार्ट जर्नल’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493