मस्तिष्क में ट्यूमर बढ़ाने वाले प्रोटीन की खोज

न्यूयार्क, 4 मार्च (आईएएनएस)। ग्लूकोज में मौजूद एक किस्म के प्रोटीन ‘पीजीके1’ कोशीय (सेल्युलर) प्रक्रियाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कैंसर चयापचय और मस्तिष्क के ट्यूमर गठन के लिए जिम्मेदार होता है।

इस निष्कर्ष से ग्लियोब्लास्टोमा (मस्तिष्क की ग्लियाल कोशिका में होने वाला ट्यूमर) और अन्य तरह के कैंसर के इलाज के लिए एक नए दृष्टिकोण की नींव रखी जा सकती है।

अध्ययन से पता चला है कि ‘पीजीके1’ जो कैंसर कोशिकाओं के प्रसार और दवा प्रतिरोध के साथ जुड़ा होता है, ग्लाइकोलाइसिस और साइट्रिक एसिड के चक्र में भी सहायक होता है। यह दोनों ही चक्र खतरनाक कैंसर कोशिकाओं को ऊर्जा प्राप्त कराते हैं।

अमेरिका के टेक्सास एमडी एंडर्सन कैंसर सेंटर के प्रोफेसर झियामिन लू ने बताया, “हमारा शोध यह बताता है कि पीजीके1 ग्लाइकोलाइसिस और साइट्रिक एसिड चक्र में प्रोटीन एंजाइम की तरह कार्य करता है, जिससे कैंसर और ट्यूमर का गठन होता है।”

लू ने बताया, “इस शोध के द्वारा हमें कैंसर के उपचार के लिए एक आण्विक आधार विकसित करने में मदद मिलेगी।”

यह शोध ‘मोलीकुलर सेल’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493