जीवन की प्राथमिकताओं से रू-ब-रू कराता है मातृत्व : फराह खान

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और नृत्य निर्देशक फराह खान का कहना है कि मातृत्व आपको जीवन की प्राथमिकताओं से परिचित कराता है।

फराह के पति शिरीष कुंदर से तीन बच्चे हैं- आन्या, दीवा और जार हैं।

फराह ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “मातृत्व जीवन की प्राथमिकताएं सिखाता है। आप तनाव मुक्त होते हैं और जीवन के महत्वपूर्ण चीजों के बारे में समझने लगते हैं।”

52 वर्षीया फिल्म निर्माता ने कहा, “अन्य लोगों का इस बारे में क्या कहना है, इससे मुझे मतलब नहीं है। जहां तक मेरी बात है तो मातृत्व ने मुझे पहले से अधिक खुशहाल और करुणामय बनाया है।”

फराह हाल में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर गायन आधारित रियलिटी कार्यक्रम ‘इंडियन आइडल’ में निर्णायक के तौर पर नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493