बिहार में आसमान साफ, पारा चढ़ा

पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान साफ है। सुबह से ही तेज धूप है। राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

केंद्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री, भागलपुर का 18.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 17़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि गया का 31.9 डिग्री, भागलपुर का 31 डिग्री और पूर्णिया का 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493