जीवन भर मैनचेस्टर सिटी का प्रशंसक रहूंगा : गार्डियोला

मैनचेस्टर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आजीवन मैनचेस्टर सिटी के कोच पद पर बने रहने की इच्छा जताते हुए पेप गार्डियोला का कगना है कि वह जीवन भर इस क्लब के प्रशंसक रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके लिए किसी अन्य इंग्लिश फुटबाल क्लब के कोच पद को संभालना असंभव होगा।

‘बीबीसी रेडियो-5 लाइव’ को दिए बयान में गार्डियोला ने कहा, “तथ्य औ्र नम्बर अच्छी बात हैं, लेकिन नम्बर जुनून नहीं दर्शाते हैं।”

गार्डियोला ने कहा, “10 साल के बाद यह कहना बेहतर होगा कि मैं इस फाइनल को याद रखूंगा और कैसे हमने इसमें खेला था। खिताब महत्वपूर्ण है। निश्चित तौर पर उन्होंने मेरी मदद की है।”

उन्होंने कहा, “मैं जीवन भर सिटी क्लब का प्रशंसक रहूंगा। जिस प्रकार का प्रेम मुझे यहां के लोगों से मिलता है, उसके कारण इस क्लब के अलावा इंग्लैंड में किसी अन्य क्लब का कोच बनना मेरे लिए असंभव होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493